{"vars":{"id": "128336:4984"}}

New Underpasses: हरियाणा वालों की हुई मौज, यहां बनाए जाएंगे 5 नए अंडरपास; जाम से मिलेगी राहत

 
New Underpasses: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच हरियाणा वालों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। साइबर सिटी को जल्द ही ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने वाला है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने शहर में 5 जगहों पर अंडरपास बनाने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी की शुरूआत करेगा। इसे लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर्ड कमेटी की पहली बैठक हो चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई थी। जानकारी के अनुसार मीटिंग में नगर निगम, एचएसवीपी, एनएचएआइ, डीएचबीवीएन और एचवीपीएनएल तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक में मेट्रो कॉरिडोर की अड़चनों को दूर करने के साथ अंडरपास बनाने को लेकर भी चर्चा की गई है। बताया जा रहा अंडरपास बनाने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी की लागत GMDA की ओर से खर्च की जाएगी।

यातायात बेहतर करने के अंडरपास बनाने का फैसला

बैठक में फैसला लिया गया है कि ऐसे स्थान जहां पर अंडरपास और मेट्रो रूट को बिना किसी अड़चन के बनाया जा सकता है, वहां संबंधित विभागों को काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। GMRL ने मेट्रा कॉरिडोर और इससे जुड़े क्षेत्रों में जाम वाले चौराहों पर यातायात बेहतर करने के लिए 5 जगहों पर अंडरपास बनाने का फैसला लिया गया है। इस काम के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) द्वारा GMRL को बजट दिया जाएगा।

जानें कौन बनेंगे 5 अंडरपास

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने शहर में 5 जगहों पर अंडरपास बनाने के लिए सेक्टर 3ए,4, 5 के पास रेलवे रोड चौक, सेक्टर 5 जंक्शन से रेलवे रोड होते हुए शीतला माता रोड (वन वे), कृष्णा चौक से बजघेड़ा रोड होते हुए सेक्टर 5 (वन वे), रेजांग ला चौक, पुराना दिल्ली रोड व पालम विहार रोड के जंक्शन से उद्योग विहार शामिल हैं। जिन 5 स्थानों पर अंडरपास बनाया जा रहा है, यहां दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। चौराहों को पार करने के लिए लंबे ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अंडरपास बन जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ेगा।