7 Seater SUV: अगर आप कम बजट में अपने परिवार के लिए 7 सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको 5 ऐसी SUV के बारे में बताएंगे जो आपको बेहतर माइलेज के साथ शानदार सफर का मजा देंगी। कई ऑटो कंपनियों ने आम लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए कॉम्पैक्ट SUV बनाने पर फोकस किया है। जिसके बाद इन SUV की धड़ल्ले से सेल्स हुई। ऐसे में अगर आप फैमिली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां ऐसी कारों की एक लिस्ट तैयार की गई है।
यहां देखें 7-सीटर SUV वाली 5 कारें
Kia Carens Clavis Kia India ने हाल ही में MPV सेगमेंट Carens Clavis को लॉन्च किया था। इस कार को लोगों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। इस कार में जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं और अफोर्डेबल प्राइस में इस कार को पेश किया गया है। कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपए है। कार में 1497 cc का इंजन मिलता है। ये इंजन 157.57 bhp की मैक्सिमम पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार 15.34 - 19.54 kmpl तक का माइलेज का दावा करती है। Maruti Ertiga Maruti Suzuki द्वारा कई सारी अफोर्डेबल कार को पेश किया जाता है। इसमें Maruti Suzuki Ertiga है. Maruti Suzuki की ओर से अफोर्डेबल कार 7 सीटर कैटेगरी में मारुति अर्टिगा को बेचा जाता है। इस बेहतरीन कार में 1462 सीसी का इंजन दिया गया है। ये इंजन 101.64 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपबल्ध है। कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.96 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 11.46 लाख रुपए तक जाती है। बता दें कि ये कार 20.51 km/l तक का माइलेज दे सकती है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट में ये माइलेज 26.11 km/kg तक हो सकता है। Mahindra Scorpio महिंद्रा एंड महिंद्रा की दमदार और पॉपुलर फैमिली कार स्कॉर्पियो, लगभग हर किसी की पसंद है। महिंद्रा की दमदार 7 सीटर कार स्कॉर्पियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इसमें 2.1 लीटर का इंजन मिलता है, जो 130 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार 14.44 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.77 लाख रुपए है लेकिन टॉप वेरिएंट 17.72 लाख रुपए तक जा सकता है। Mahindra XUV700 ये कार इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. इस कार में 1999 cc - 2198 cc इंजन का ऑप्शन मिलता है। कार का इंजन 152 - 197 bhp की मैक्सिमम पावर और 360 Nm - 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार 17 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपए है। Hyundai Alcazar Hyundai की ओर से पेश की जाने वाली ये कार इस बजट में थोड़ी महंगी हो जाती है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए है। कार में 1493 cc का इंजन मिलता है। ये इंजन 158 bhp की मैक्सिमम पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार 17.5 - 20.4 kmpl के बीच का माइलेज दे सकती है।