Accident News: भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 घायल
May 18, 2025, 07:06 IST
Accident News: नोहर के अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे 54 पर ट्रक और क्रेटा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में नोहर के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई। हादसा इतना जोर से हुआ कि कार पूरी तरह पिचक गई। हादसा शुक्रवार सुबह मलसियां कलां गांव के पास हुआ। सभी लोग डेरा ब्यास सत्संग में जा रहे थे। हादसे के बाद नोहर में शोक का माहौल है। शनिवार को सूचना के बाद बाजार बंद है। जानकारी अनुसार हादसे में नोहर जितेंद्र (35) और उसकी पत्नी डिंपल (32), कोमल (42) व उसकी बेटी भाविशा (6) की मौत हो गई। वहीं कार को ड्राइवर कर रहा कोमल का पति चेतन और जितेंद्र घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।