{"vars":{"id": "128336:4984"}}

31 IAS और PCS अधिकारियों का तबादला, जाने किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी ?

 
Uttarakhand officer Transfer : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड सरकार ने अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। IAS के पांच, PCS के 25 और सचिवालय सेवा के एक अधिकारी के कार्यभार बदले गए हैं। IAS बंशी लाल राणा को नया खाद्य आयुक्त बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी IAS आनंद स्वरूप के पास थी।

कार्मिक विभाग के शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार IAS रुचि मोहन रयाल से अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का पदभार वापस लिया गया है। वह अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति के पद पर बनी रहेंगी। Uttarakhand officer transfer

IAS प्रकाश चंद से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी व IAS दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS अधिकारियों में शासन ने नरेन्द्र सिंह से कुलसचिव आयुर्वेद विश्वविद्यालय का पदभार वापस लेकर शिव कुमार बरनवाल को यह जिम्मेदारी दी है।

प्रकाश चंद्र दुमका को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का जिम्मा दिया गया है। उनके शेष पदभार यथावत बने रहेंगे। अवधेश कुमार को संयुक्त निदेशक शहरी विकास का पदभार सौंपा गया है। Uttarakhand officer transfer

शैलेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, सौरभ असवाल को अपर जिलाधिकारी नैनीताल का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं मनीष कुमार से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

संतोष कुमार पांडे को उप सचिव, उत्तराखंड लोक सूचना, लक्ष्मीराज चौहान को परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कुश्म चौहान को महाप्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम, हर गिरी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, अनुराग आर्या को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, रविंद्र कुमार जुवांठा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून का पदभार सौंपा गया है। Uttarakhand officer transfer

सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, हिमांशु कफल्टिया को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, प्रेमलाल को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी, यशवीर सिंह को डिप्टी कलेक्टर चमोली, मुकेश चंद्र को डिप्टी कलेक्टर देहरादून का पदभार सौंपा गया है।

विपिन चंद्र को डिप्टी कलेक्टर चंपावत, सुनील कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत, पंकज भट्ट को डिप्टी कलेक्टर टिहरी गढ़वाल, अल्केश नौडियाल को डिप्टी कलेक्टर चमोली, कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग व अंकित राज को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ का पदभार सौंपा गया है। Uttarakhand officer transfer

वहीं, सचिवालय सेवा के नंदन सिंह डुंगरियाल को सचिव अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।