{"vars":{"id": "128336:4984"}}

शादी के 3 दिन बाद चाचा संग भागी नई नवेली दुल्हन, दूल्हा बोला- सुहागरात पर छूआ तो...

 
UP News: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में शादी के 3 दिन बाद दुल्हन अपने रिश्ते के चाचा के साथ भाग गई। जानकारी के मुताबिक, सुहागरात पर जब दूल्हे ने उसे छूआ तो उसने दूल्हे पर चाकू से हमला किया। कहा- मुझे छूने की कोशिश मत करना। मैं किसी और से प्यार करती हूं। दूल्हा अपने कमरे में अलग चारपाई डालकर सोता था।

मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन तक ससुराल वाले उसे रिश्तेदारी में खोजते रहे। जब वो नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला नई बस्ती का है। UP News

ये है पूरा मामला…

मिली जानकारी के अनुसार, नाई का नगला निवासी सुनील पुत्र हेतराम शटरिंग का काम करता है। उसकी शादी 21 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा निवासी धर्मेंद्र की 20 साल की बेटी मोनिका के साथ हुई थी। 22 फरवरी को सुनील अपनी दुल्हन को धूमधाम से विदा कर अपने घर लेकर आया।

जानकारी के मुताबिक, सुनील ने बताया- शादी के दौरान वो खुश लग रही थी। कहीं उसके अफेयर की चर्चा भी नहीं थी। अगले दिन कॉल करके अपने ससुराल पक्ष को पूरी बात बताई। वो लोग घर आए और मोनिका को समझाया। इसके बाद मोनिका शांत हो गई। परिजनों के जाने के बाद वो दो दिन तक बिल्कुल शांत रही। सभी के साथ मिलकर रही। लेकिन उसके मन में क्या चल रहा था, ये मैं भी नहीं समझ पाया। UP News

मिली जानकारी के अनुसार,  25 फरवरी की शाम को मोनिका ने परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया। उसने बड़े प्यार से सभी को खाना परोसा और मुझे अपने हाथों से खाना खिलाया। उसका बनाया खाना खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह घर में ढूढ़ा तो नहीं मिली सुनील ने बताया- रात में मोनिका घर में रखे लगभग 10 लाख के सोने, 4-5 लाख के चांदी के जेवर और पर्स से 18 हजार रुपए ले गई। सुबह जब आंख खुली तो मैंने मोनिका को घर में नहीं पाया। UP News

देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी, सारे जेवर गायब थे। उसकी चूड़ियां श्रृंगार दान पर रखी थी। मैंने उसे पूरे घर में तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में देखा तो घर का मेन दरवाजा खुला था। जिसके बाद उसके फरार होने का शक हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार,  सुनील ने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। बाद में उसके परिवार वालों को कॉल करके बताया। उन्होंने बताया कि मोनिका के साथ गांव में उसका रिश्ते का चाचा भी फरार है। उन लोगों ने बताया कि दोनों का अफेयर था। लेकिन मोनिका शादी के लिए राजी हो गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने 2 दिन तक उसे ढूढ़ा। जब कहीं पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी। UP News

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सतेंद्र सिंह राघव ने बताया-

जानकारी के मुताबिक, मामले की शिकायत मिल गई है। जांच में पता चला है कि लड़की की शादी उसकी मर्जी से नहीं कराई गई है। लड़की दूल्हे के साथ रहना नहीं चाहती थी। उसका पता लग गया है। उसने खुद थाने आने की बात कही है। जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।