Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 27 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट
May 24, 2025, 14:47 IST
Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 27 पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। इस सूची में देवेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस जालौन बनाया गया है। नईम खान मंसूरी को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। गणेश कुमार को मिर्जापुर में पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार नियुक्त किया गया है।