New Flyover: इस हाईवे पर बनेंगे 2 फ्लाईओवर, हरियाणा समेत इन 6 राज्यों को मिलेगा बड़ा लाभ
May 7, 2025, 14:40 IST
New Flyover: दिल्ली- जयपुर हाईवे पर मानेसर और बिलासपुर में ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए जून के आखिर तक फ्लाईओवर का काम शुरु हो जाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन कर दिया गया है। टेंडर में 8 निर्माण कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें से एक कंपनी का चयन इस महीने के अंत तक कर लिया जाएगा। छह राज्यों को होगा लाभ दिल्ली-जयपुर हाईवे से हरियाणा के अलावा राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के लोग गुजरते हैं। इस तरह हरियाणा सहित छह राज्यों के लाेग प्रतिदिन ट्रैफिक का दबाव झेलते हैं। यही नहीं मानेसर एवं बिलासपुर में काफी घनी आबादी है। पूरे दिन लोग हाईवे पार करते रहते हैं। इके बाद जून के दौरान वर्क अलाट करने की कार्रवाई शुरु की जाएगी। दोनों जगह फ्लाईओवर बनाने की डिमांड काफी लंबे समय से चल रही है। पिछले महीने राव इंद्रजती सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस दौरान गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकण से दोनों फ्लाईओवर का निर्माण एक साथ शुरू करने के आदेश दिए थे। दोनों फ्लाइओवर के निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा बल्कि हादसों पर भी लगाम लगेगी। प्रोजेक्ट एक नजर में
- मानेसर में 1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
- बिलासपुर में लगभग एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
- दोनों जगह छह-छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
- दोनों जगह फ्लाईओवर के साथ-साथ सर्विस लेन बनाई जाएगी। Delhi Jaipur Highway
- दोनों जगह तीन-तीन लेन की सर्विस लेन बनाई जाएगी।
- पूरे प्रोजेक्ट के ऊपर 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
- दोनों जगह प्रोजेक्ट 30 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।