Railway News: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय रेल द्वारा देशभर में भविष्य में 150 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है। रेल मंत्री के अनुसार इन ट्रेनों में 50 नई नमो भारत ट्रेन, 100 नई मेमू ट्रेन और 50 नई अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। हरियाणा के मानेसर से बीते मंगलवार को भारत के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखने के मौके पर रेल मंत्री ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि दो से ढाई वर्षों में जनरल कोच बढ़ाने के लिए मुहिम चलाई गई। एक साल में 1200 से अधिक जनरल कोच रेलवे में बढ़ाए गए हैं
100 मेन लाइन बनाई जाएंगी
मिली जानकरी के मुताबिक रेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि अहमदाबाद-भुज और जयनगर-पटना के बीच चल रही नमो भारत ट्रेन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब 50 नई नमो भारत ट्रेन बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब नई पैसेंजर गाड़ियां ट्रैक पर उतरेंगी तो सभी यात्रियों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि पैसेंजर गाड़ियों को अपग्रेड करने के लिए 100 मेन लाइन EMU (MEMU) बनाई जाएंगी। ये 16 और 20 कोच की होगी। अभी मेमू 8 या 12 कोच की बनती है। इससे छोटी दूरी की यात्राओं में बहुत लाभ होगा। इन गाड़ियों के निर्माण के लिए काजीपेट में एक नई फैक्ट्री बन रही है।
दिसंबर तक 100 और स्टेशन होंगे तैयार
वहीं रेल मंत्री ने भी कहा कि 1300 अमृत भारत स्टेशन बनाए जा रहे हैं। करीब 7 पहले बनकर तैयार हुए थे और जब 103 स्टेशन बनकर तैयार हुए तो प्रधानमंत्री जी ने एक साथ उनका उद्घाटन किया। इसी शृंखला में दिसंबर तक 100 और स्टेशन तैयार होंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल करीब 720 करोड़ यात्रियों ने ट्रेन से ट्रैवल किया और 1,617 मिलियन टन कार्गो की ढुलाई की गई। वित्त वर्ष 2024-25 भारतीय रेल और देश के लिए बहुत ही अहम था। अब भारतीय रेल कार्गो और पैसेजेंर कैरिंग कैपेसिटी में दुनिया में दूसरे स्थान पर है।