Drinking Water Project: इस राज्य में बिछाई जा रही 131KM लंबी पेयजल पाइपलाइन; 53 फीसदी काम पूरा
May 27, 2025, 14:30 IST
Drinking Water Project: उत्तर प्रदेश के लोगों को अब पेयजल की समस्या से राहत मिलने वाली हैं। यहां लखीमपुर जिले के गोकर्णनाथ में 64.39 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड 131 किलोमीटर पाइपलाइन बिछानी है। जिसमे से लगभग 70 KM पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन का जाल बिछाया जा चुका है। बता दें कि नगर पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत 3 ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य आधे से अधिक और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग 53 फीसदी पूरा हो चुका है। हालांकि अभी भी लगभग 61 किलोमीटर की पेयजल पाइप लाइन बिछानी बाकी है। जिसके लिए सभी वार्डों में काम तेजी से किया जा रहा है। शहर में तीन ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन हैं। जिसमें एक 16 लाख लीटर का ओवरहेड टैंकपौराणिक शिव मंदिर के नजदीक कानपुर धर्मशाला में बन रहा है। दूसरा 15 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक काशीराम आवास कालोनी में और तीसरा 12 लाख क्षमता का ओवरहेड टैंक टैंक त्रिलोक गिरि मंदिर पर निर्माणाधीन है। वही शहर में नौ ट्यूबवेल एक मुक्ति धाम में, दूसरा भद्र कुंड में, तीसरा काशीराम आवास योजना में और चौथा त्रिलोक गिरि मंदिर में निर्माणाधीन हैं। यहां बन रहे ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल शहर में तीन ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन हैं। जिसमें एक 16 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक पौराणिक शिव मंदिर के नजदीक कानपुर धर्मशाला में बन रहा है। दूसरा 15 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक काशीराम आवास कालोनी में और तीसरा 12 लाख क्षमता का ओवरहेड टैंक टैंक त्रिलोक गिरि मंदिर पर निर्माणाधीन है। वही शहर में नौ ट्यूबवेल एक मुक्ति धाम में, दूसरा भद्र कुंड में, तीसरा काशीराम आवास योजना में और चौथा त्रिलोक गिरि मंदिर में निर्माणाधीन हैं। लगभग 70 किलोमीटर का कार्य पूरा शहर में 14 हजार चार घरों को शुद्ध पेय जल आपूर्ति दी जाएगी। जिसके लिए भवन स्वामी आधार कार्ड के जरिए निशुल्क कनेक्शन ले सकता है। नगर पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत पूरे शहर में सितंबर 2026 तक 131 किलोमीटर पाइपलाइन बिछानी है। जिसमें लगभग 70 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है।