{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Breaking : कुदरत का कहर, आसमानी बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

 
Breaking : बिहार में आसमानी बिजली गिरने से बीते 24 घंटों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के CM नीतीश कुमार ने दुखद घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए है। रिपोर्ट के अनुसार आसमानी बिजली गिरने से बक्सर में 4, पश्चिम चंपारण में 3, कटिहार में 2 और कैमूर, लखीसराय, सीतामढ़ी में एक-एक मौत हुई है।

CM नीतीश ने जताया दुख

CM नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''वज्रपात से पिछले 24 घंटे में बक्सर में 4, पश्चिम चंपारण में 3, कटिहार में 2, कैमूर में 1, लखीसराय में 1 एवं सीतामढ़ी में 1 व्यक्ति की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपय अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।''

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने लोगों से मौसम के खराब होने पर घरों में ही रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है, क्योंकि मानसून के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।