{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों पर होगी पैसों की बरसात, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

 
 

Aaj Ka Rashifal: रविवार 8 मार्च का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है। जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन संतुलित रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार की ओर से, खासकर संतान से, कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा।  घर के खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। युवाओं को करियर से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शरीर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए आराम भी जरूरी है।

कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। बिजनेस से जुड़े कामों के लिए किसी बैठक या बाहर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों के काम की सराहना वरिष्ठ अधिकारी कर सकते हैं।  

सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशी और उत्साह से भरा रह सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि काम से जुड़े किसी निर्णय को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है। ऑफिस के काम के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। 

कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं।  

तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार करने वाले लोगों को कोई लाभदायक सौदा मिल सकता है।  

वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए उत्साह से भरा रह सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। बच्चे नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। व्यापार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। हल्की तबीयत खराब या बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए  राहत देने वाला हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने की संभावना है। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी छोटे समारोह या पार्टी का आयोजन हो सकता है।  

कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए फलदायी रहेगा। किसी भी काम को करते समय धैर्य और शांत मन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। 

मीन राशि
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।