{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य की तरह चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, जाने अपना राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal 8 February 2026: आज 8 फरवरी 2026 को रविवार का दिन है। आज के ग्रह नक्षत्रों के अनुसार, इन 4 राशि का आज का राशिफल के लोगों को बड़ा लाभ मिलने वाला हैं, लेकिन कुछ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आइए देखें सभी राशि का आज का राशिफल.... 

मेष राशि का आज का राशिफल

ऑफिस में किसी काम के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। छात्र आज पढ़ाई के लिये पूरे मन से मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

वृष राशि का आज का राशिफल

आप किसी नए व्यपार को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी, आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। किसी कार्य में संतान का सहयोग आपको मिलेगा, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि का आज का राशिफल

बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। नव विवाहित कें रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ,उसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि का आज का राशिफल

आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। मित्रों के साथ समय बितायेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

सिंह राशि का आज का राशिफल

आपको धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स की ज्वॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। करियर में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि का आज का राशिफल

आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। काम के प्रति सोच-विचार में दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि का आज का राशिफल के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

तुला राशि का आज का राशिफल

करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं, हालांकि उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं, कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं । इस राशि का आज का राशिफल के विवाहित अपने साथी के साथ कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि का आज का राशिफल के कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरस्कार मिल सकता है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। व्यापारी किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि का आज का राशिफल

आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिए किसी अनुभवी की राय लें। इस राशि का आज का राशिफल के विवाहित अपने साथी के साथ घर पर ही अच्छा डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि का आज का राशिफल

ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए, इससे आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। बुजुर्ग किसी पास के मंदिर मे जाकर भगवान के दर्शन कर सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं। आज आपके सभी काम सही ढंग से पूरा होगा

कुंभ राशि का आज का राशिफल

किसी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें। किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आपकी पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाइयाँ समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

मीन राशि का आज का राशिफल

आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां छोटी सी पार्टी में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। हर तरह से स्थिति अच्छी बनी रहेगी।