Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन, किन राशियों का आज भाग्य देगा साथ ?
Horoscope Today 07 February 2026, Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। आइए जानते है आज ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, किन राशियों का भाग्य उनका साथ देने वाला है और किन राशियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज का दिन शनिवार के दिन शनि देव पर तरल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
आइए देखें अपना आज का राशिफल....
मेष राशि का आज का राशिफल
व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृषभ राशि का आज का राशिफल
कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें।
मिथुन राशि का आज का राशिफल
व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन कलह की संभावना भी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें
कर्क राशि का आज का राशिफल
कर्क राशि का आज का राशिफल के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
सिंह राशि का आज का राशिफल
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कन्या राशि का आज का राशिफल
कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला राशि का आज का राशिफल
व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि का आज का राशिफल
कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
मकर राशि का आज का राशिफल
कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें
कुंभ राशि का आज का राशिफल
व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि का आज का राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।