Aaj ka Panchag Rashifal: आज का पंचांग व राशिफल, देखें कैसा रहेगा आपका दिन ?

Aaj ka Panchag Rashifal आज का पञ्चाङ्ग आज का अंग्रेजी दिनांक:—23.04.2025 शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त) शके:—1947 सौम्यायन याम्यगोल: ऋतु:—वसंत माह:—वैशाख पक्ष:—कृष्ण पक्ष तिथि:—दशमी तिथि दिन 11:33 तक उपरांत एकादशी तिथि दिन:—बुधवार नक्षत्र:—धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:20 तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र योग:—शुक्ल करण:—भ सूर्योदय:—प्रातः 05:36 सूर्यास्त:—संध्या 06:24 सूर्य:—मेष ...

Published

Aaj ka Panchag Rashifal आज का पञ्चाङ्ग
आज का अंग्रेजी दिनांक:—23.04.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
सौम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—वसंत
माह:—वैशाख
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—दशमी तिथि दिन 11:33 तक उपरांत एकादशी तिथि
दिन:—बुधवार
नक्षत्र:—धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:20 तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र
योग:—शुक्ल
करण:—भ
सूर्योदय:—प्रातः 05:36
सूर्यास्त:—संध्या 06:24
सूर्य:—मेष राशि में
चंद्रमा:—कुम्भ राशि में।
आज का राहूकाल दिन:—12:00 बजे से दिन:—01:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)

आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज गणेश भगवान को 21 दूर्वा चढाने से व्यापार में वृद्धि होता है।

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। यदि आप किसी सरकारी कार्य या प्रतिष्ठान से जुड़े हैं, तो आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और सम्मान प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्रों से पुनः संपर्क होगा और उनमें से कुछ आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, परंतु आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखें, विशेषकर यदि कोई लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

🐂वृष
वृष राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगी और आप हर कार्य को सफलता के साथ पूर्ण करेंगे। कार्यस्थल पर अत्यधिक दबाव हो सकता है, जिससे मानसिक और शारीरिक थकान होगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, विशेषकर पैरों में चोट लगने की संभावना है। निर्णय लेने में बहुत मजबूत रहेंगे और आपके निर्णयों से दूसरों को लाभ होगा। यदि लंबे समय से कोई कार्य अटका हुआ है, तो उसमें प्रगति होगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से निवेश के लिए समय अनुकूल है। अच्छी आय का मार्ग प्रशस्त करेगा। मान-सम्मान और स्नेह मिलेगा।

👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन हर कार्य को सावधानी से करने का है। खानपान और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि व्यर्थ के खर्चों का योग बन रहा है। सामाजिक रूप से कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है। किसी लाभ या आय से मन को संबल मिलेगा और धर्म, पूजा-पाठ, ध्यान आदि में रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपके मन को प्रसन्न करेगा।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य से भरपूर रहेगा। पिछले परिश्रमों का सुखद फल मिलने की संभावना है। सुख और सम्मान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से प्रेम और सहयोग प्राप्त हो सकता है, जो आपको भावनात्मक बल देगा। जीवनशैली में भव्यता लाने के लिए धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके शत्रु और विरोधी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और संवाद शैली प्रभावशाली रहेगी। आपकी योजनाएं और भी सशक्त होंगी।

🐅सिंह
सिंह राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। इससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। उदासी और थकान भी महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद चीजें सुधरने लगेंगी। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहारा बनेगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय सूचना या तकरार हो सकती है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। आपकी वाणी में संयम अत्यंत आवश्यक है, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है।

🙍‍♀️कन्‍या
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन साहस और दृढ़ता का परिचायक है। आप किसी चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे आपको मानसिक संतुलन प्राप्त होगा। आपको सतर्क रहना होगा। कुछ फिजूलखर्ची हो सकती है, परंतु यदि आप उचित नियोजन करें तो नियंत्रण संभव है। आप लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

⚖️तुला
तुला राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ और फलदायक है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियों को प्राप्त कर सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि और अधिकारों की रक्षा हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। आप दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप खुद को थोड़ा व्याकुल, बेचैन और चिंतित महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक प्रयासों में तत्काल सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन आपका धैर्य और बुद्धिमत्ता आपको संध्या तक सफल बना सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और किसी पुराने विवाद में न्याय आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और सतर्कता की आवश्यकता है।

🏹धनु
धनु राशि के जातकों के लिए दिन बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से समृद्ध रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं या गुरुजनों के साथ संवाद हो सकता है। परोपकार और सेवा के भाव से किया गया कार्य आपको मानसिक आनंद देगा। आर्थिक रूप से भी दिन अनुकूल रहेगा, धन आगमन के योग हैं। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं और आर्थिक मामलों में लाभ होने के योग हैं।

🐊मकर
मकर राशि के जातकों के लिए दिन कुछ लाभदायक और कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको कीमती वस्तुएं या उपहार प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन साथ ही अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं जो आपकी योजना को प्रभावित कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आदर और सम्मान मिलेगा, जो आत्मविश्वास बढ़ाएगा। व्यवसाय में अटके हुए कामों में गति आएगी और कोई पुराना क्लाइंट संपर्क कर सकता है। यदि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।

🍯कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए दिन बौद्धिक और रचनात्मक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आप नई-नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें लागू करने के लिए प्रयास करेंगे। धन खर्च सीमित रखें और केवल आवश्यकताओं पर ही व्यय करें। सांसारिक सुख-सुविधाएं और घरेलू सहयोग मिलेंगे, लेकिन आंतरिक विश्वास थोड़ा डगमगा सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। जो लाभकारी सिद्ध होगी और मानसिक स्फूर्ति देगी।

🐟मीन
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से अत्यंत सुखद रहेगा। किसी पुराने पारिवारिक विवाद, विशेष रूप से संतान से जुड़े विषयों में समाधान मिलेगा। आपका खुशमिजाज और सौम्य स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा और नए संबंध बनेंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। यदि आप किसी रचनात्मक क्षेत्र जैसे कला, लेखन या संगीत से जुड़े हैं, तो दिन आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment