Aaj Ka Mausam: दिन में धूप, रात में ठंड, आज उत्तर हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार!

आज का मौसम: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात में ठिठुरनबनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं की वजह से धूप का असर कम हो ...


आज का मौसम: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात में ठिठुरनबनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं की वजह से धूप का असर कम हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के दौरान आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस महीने पांच बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 9 से 11 फरवरी के बीच हरियाणा और पंजाब बॉर्डर पर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 फरवरी) को मौसम के बदलाव का असर दिख सकता है। दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी दिन में तेज हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों के छाने और हल्की बारिश की संभावना थी, लेकिन अब तक ऐसा कोई प्रभाव नहीं दिखा है। कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर में फरवरी के मध्य तक गर्मी महसूस होगी। सतही हवाओं के चलते तापमान में मामूली बदलाव भी देखने को मिलेगा।

बिहार में पछुआ हवाओं का असर

बिहार में सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव हो सकता है। तराई क्षेत्रों में घने कोहरे का असर जारी रहेगा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा और पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 9 से 11 फरवरी के बीच हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे सर्दी और हल्की गर्मी दोनों का अनुभव होगा।

राजस्थान और जम्मू-कश्मीर का हाल

राजस्थान में शुष्क मौसम बना हुआ है। सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में ठंड का असर अभी भी जारी है। 9 से 12 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। श्रीनगर, कुपवाड़ा और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा में कुछ जगहों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। तेज धूप और रात की ठंड के बीच बादलों और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे कई इलाकों में बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment