कल का मौसम, 10 फरवरी 2025: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान, जानें पूरे भारत के मौसम का पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: फरवरी के महीने में ही दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में तेज धूप और 26 डिग्री तक पहुंचा तापमान लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार (10-11 फरवरी) को तापमान 26 से 28 डिग्री ...


Kal Ka Mausam: फरवरी के महीने में ही दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में तेज धूप और 26 डिग्री तक पहुंचा तापमान लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार (10-11 फरवरी) को तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

गर्मी बढ़ेगी, 12 से 14 फरवरी के बीच चलेगी तेज हवा

12 से 14 फरवरी के बीच उत्तर भारत में ठंडी हवाएं लौट सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप गर्मी बढ़ा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 2-4 दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।


क्या ठंड हो गई खत्म?

मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय में पहुंचा, जिससे ठंडी हवाओं में कमी आई। 8 से 12 फरवरी के बीच यह सिस्टम पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी करेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिखेगा। हालांकि, इसके गुजरने के बाद फिर से सतही हवाएं तेज हो सकती हैं।

10 से 12 फरवरी के बीच दिल्ली का तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।


कल आपके शहर का तापमान कैसा रहेगा?

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली0927
नोएडा1226
गाजियाबाद1126
पटना1325
लखनऊ1129
जयपुर1528
भोपाल1330
मुंबई2235
दरभंगा1530
जम्मू1020
प्रयागराज1229
कोलकाता1628
अहमदाबाद1634
बेंगलुरु1932
कानपुर1229
आगरा1426
फरीदाबाद1224
वाराणसी1329
गुरुग्राम1023
गोरखपुर1229
उज्जैन1332
गया1226
बेगूसराय1325
हापुड़1125
अंबाला1124
बुलंदशहर1124

राजस्थान में भी गर्मी बढ़ रही

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटे में फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ा है।
बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32°C दर्ज किया गया।
दौसा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4°C दर्ज किया गया।


इन राज्यों में होगी बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश में 10-13 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9-11 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
  • बीते 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

मौसम के बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, ऐसे में लोगों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment