कल का मौसम 12 मार्च 2025 : होली पर मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, इन 6 राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली: कल का मौसम कैसा रहेगा? उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सूरज की तेज तपिश से अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। अब लोगों ने गर्म कपड़ों को अलमारियों में पैक कर दिया है, जबकि ...

कल का मौसम

नई दिल्ली: कल का मौसम कैसा रहेगा? उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सूरज की तेज तपिश से अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। अब लोगों ने गर्म कपड़ों को अलमारियों में पैक कर दिया है, जबकि कूलर और पंखों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। होली तक ठंड पूरी तरह खत्म होने की संभावना है, लेकिन 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बादलों की संभावना जताई गई है। खासकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में होली के दिन बारिश का असर रंगों के त्योहार को फीका कर सकता है।


दिल्ली में न्यूनतम पारा 15 डिग्री के पार जानें कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तेवर अब साफ नजर आ रहे हैं। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.7°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिकहै। वहीं, अधिकतम तापमान 32-34°C के बीच बना हुआ है। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जा सकता है।


राजस्थान में गर्मी का कहर, तापमान 41 डिग्री पार

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 41°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 7.5°C अधिक है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, और कोटा जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, 13 से 15 मार्च के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हो सकती है।


उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है।


मध्य प्रदेश में भी तेज गर्मी का दौर जानें कल का मौसम

मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने तेजी से दस्तक दे दी है। राज्य के कई शहरों में तापमान 34°C के पार पहुंच गया है। सोमवार को रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां 38°C तापमान दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंच चुका है।


बिहार में और चढ़ेगा पारा

बिहार में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 3-4°C तक बढ़ सकता है। हालांकि, 12 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है।


उत्तराखंड में होली पर बारिश और बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में 12 और 13 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 14 से 16 मार्च के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है।


जानें आपके शहर का तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1532
नोएडा1433
गाजियाबाद1531
पटना2036
लखनऊ1532
जयपुर2239
भोपाल1734
मुंबई2539
दरभंगा1531
जम्मू1425
प्रयागराज1536
कोलकाता2437
अहमदाबाद2538
बेंगलुरु1836
कानपुर1434
वाराणसी1535

होली पर बारिश का रहेगा असर

होली के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 14 मार्च को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे होली खेलने वालों को परेशानी हो सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अनुमान है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment