CEC Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार गुप्ता भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं। वह उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहकारिता सचिव के पद से रिटायर हुए हैं। आइए जानते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं।
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह देश के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने है। ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और मां सत्यवती गुप्ता आगरा के विजय नगर कॉलोनी के निवासी हैं।
उनके पिता चीफ मेडिकल अधिकारी के पद से रिटायर है। पिता की सरकारी होने की वजह से उनका ट्रांसफर होता रहा।
ये ही वजह है कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता कीशिक्षा गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर से हुई है। खबरों की मानें, तो उन्होंने 12वीं लखनऊ के काल्विन तालुकेदार कॉलेज से की थी। यहां गुप्ता टॉपर रहे थे। उन्होंने वाराणसी के क्वींस कॉलेज से पढ़ाई की है।
हालांकि, 12वीं के बाद परिवार के डॉक्टरी पेशे की बजाय उन्होंने इंजीनियरिंग की राह चुकी। ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
इसके बाद दिल्ली में रहकर सिविल सेवा (Civil Service) की तैयारी शुरू की। इस दौरान उन्होंने करीब एक साल तक हुडको में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है।
1988 में बने IAS अधिकारी
-ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने 1988 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और वह केरल कैडर के IAS अधिकारी बने।
-उनकी पहली नियुक्ति तिरुवनंतपुरम में बतौर जिलाधिकारी मिली।
-मनमोहन सिंह सरकार के समय में वर्ष 2007 से 2012 तक उन्हें रक्षा मंत्रालय में संयुक्त रक्षा सचिव की जिम्मेदारी मिली थी।
-साल 2014 में उन्हें केरल सरकार के दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया।
-आईएसआईएस की हिंसक गतिविधियों के बीच उन्होंने 183 भारतीयों को इराक से निकालने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एक बेटी है IAS तो दूसरी IRS
खबरों की मानें, तो विजय नगर कॉलोनी में ज्ञानेश कुमार गुप्ता के परिवार के 28 सदस्य डॉक्टर हैं। उनकी मां सत्यवती अब भी योग सिखाती हैं। ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी मेधा रूपम IAS अधिकारी हैं। वह वर्तमान में कासगंज जिले की जिलाधिकारी है और उनके पति मनीष बंसल भी IAS हैं।
वह फिलहाल, सहारनपुर में डीएम के पद पर तैनात हैं। वहीं नए मुख्य चुनाव आयुक्त दूसरी बेटी अभिश्री IRS अधिकारी हैं। उनके पति अक्षय लाबरू IAS अधिकारी हैं। जबकि, उनके बेटे अरनव अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
भाई भी आईआरएस अधिकारी
ज्ञानेश के भाई मनीष कुमार भी आईआरएस अधिकारी हैं। बहन रोली इंदौर में स्कूल चलाती हैं। बहन के पति उपेंद्र जैन IPS हैं।