Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा (Haryana) के अंबाला (Ambala)नगर निगम ने शहर की स्वच्छता बनाए रखने के सख्त कदम उठा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, जीटी रोड के नजदीक पालिका विहार में कुछ लोगों ने खुले में कूड़ा फेंका। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कूड़ा फेंकने वाले का चालान किया गया और उसका ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम की इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया है। अब शहर में कोई गंदगी फैलाया तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम अधिकारियों ने बताया कि लोग किसी भी जगह से कचरा लाकर सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे थे, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम कर्मचारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अगर गलती स्वीकार कर ली है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति खुले में कचरा फेंकता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कचरा फेंकने वालों पर चालान किया जाएगा और उनके वाहनों को जब्त किया जाएगा।