अमेरिका से 104 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी, 52 हरियाणा से लौटे, क्या सरकार करेगी उनके खर्चे की बरपाई!



चंडीगढ़। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद वहां अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। ट्रंप प्रशासन ने अपने चुनावी वादों को पूरा करते हुए अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को उनके मूल देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कड़ी में 205 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया जाना था, जिनमें से 104 लोग पहले विमान से भारत लौट चुके हैं। इन नागरिकों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनकी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। वतन लौटने वाले 52 नागरिक हरियाणा से हैं, जिनमें से अधिकतर कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों के निवासी हैं।

अवैध तरीके से अमेरिका गए थे भारतीय नागरिक

यह सभी लोग डॉलर कमाने की चाह में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे। इनमें कई लोगों ने हजारों डॉलर खर्च कर गैर-कानूनी ढंग से अमेरिका में प्रवेश किया, लेकिन ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीति के चलते इन्हें वापस भेज दिया गया।

सरकार द्वारा अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अन्य भारतीय नागरिकों को जल्द ही दूसरे विमानों के जरिए भारत लाने की योजना बनाई जा रही है।

वेरिफिकेशन के बाद पुलिस करेगी कार्यवाही

भारत लौटे नागरिकों की अमृतसर एयरपोर्ट पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस इनकी सुरक्षा जांच के बाद बसों के माध्यम से इनके गृह जिलों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

हरियाणा से लौटे लोगों की सूची

हरियाणा के जो नागरिक अमेरिका से वापस लौटे हैं, उनमें प्रमुख रूप से कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और हिसारके लोग शामिल हैं।

इनमें शामिल कुछ नाम इस प्रकार हैं:

  1. निशांत (19), खानपुर खुर्द
  2. आदित्य कुमार (20), मैणी कलां
  3. अभिषेक कुमार (21), पियोदा, कैथल
  4. जितेश वालिया (30), कैथल
  5. रमेश कुमार (35), कैथल
  6. साहिल कुमार (19), ढूंढरहेरी
  7. विकास कुमार (33), कुरुक्षेत्र
  8. मनिंदर कौर (37), कुरुक्षेत्र
  9. खुशप्रीत सिंह (18), इस्माईलाबाद
  10. रॉबिन हांडा (27), इस्माईलाबाद
  11. मनदीप सिंह (19), सांडिल
  12. जगतार सिंह (38), बठेरी
  13. रोहित शर्मा (23), खरक भूरा
  14. पेरिस (20), शाहाबाद
  15. गगनदीप (20), शाहाबाद मारकंडा
  16. सुशील (18), मटोर
  17. साहिल वर्मा (23), पिहोवा
  18. यशप्रीत सिंह (23), अंबाला सिटी
  19. गुरनाम सिंह (34), भरूता
  20. मनदीप सिंह (29), सियोन माजरा
  21. सुमित सिंह (22), असंध
  22. मनोज (33), करनाल
  23. अंकित (22), कासन
  24. आर्यन (18), हिसार

अवैध प्रवासन पर सरकार की सख्ती

भारतीय प्रवासी मामलों और विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय नागरिकों को सतर्क किया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करें अन्यथा उन्हें डिपोर्ट किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अवैध प्रवासन के कारण कई लोगों को जीवनभर कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते सरकार ने लोगों से वैध तरीकों से विदेश जाने और वर्क वीजा अथवा स्टूडेंट वीजा के नियमों का पालन करने की अपील की है।

अब देखना होगा कि भारत लौटे ये लोग आगे क्या कदम उठाते हैं और सरकार इस विषय पर क्या ठोस नीति बनाती है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url