New City Bus In Haryana: हरियाणा वालों के लिए आई एक और बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगी 500 नई सिटी बसों की सौगात



Haryana News: हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी ख़बर सामने आई है। हरियाणा की सैनी सरकार प्रदेश के लोगों को हर क्षेत्र में सुविधाएं देने का काम कर रही है। इसी बीच अब हरियाणा के गांवों को शहरों से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। यात्रियों को जल्द 500 सिटी बसों की सौगात मिलेंगी।

जल्द मिलेंगी 150 नई सिटी बसें 

फरीदाबाद में सिटी बसों का संचालन फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण कर रहा है। जिले में अभी 50 सिटी बसें चल रही हैं। लेकिन अब जल्द ही 150 नई बसें इसमें शामिल होंगी। वहीं 2031 तक जिले में 500 सिटी बसें चलाने का लक्ष्य भी रखा गया है। 

गांव से शहर का सफर होगा आसान 

इसका सबसे बड़ा फायदा गांवों में रहने वाले लोगों को होगा। अब नए बसों के शामिल होने से नए रूट बनाए जाएंगे और उन रूटों पर बसें चलेंगी। जिससे दूर गांव की कनेक्टिविटी शहर के लिए आसान हो जाएगी। 

बनाए जाएंगे बस क्यू सेंटर 

यात्रियों का आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही समय की बचत होगी। इसके अलावा बस के 12 रूटों पर 310 बस क्यू सेंटर बनाए जाएंगे। जिसमें करीब 38 करोड़ रुपये का खर्च होगा। 

अभी 12 रूटों पर चल रही है बसें 

गौरतलब है कि 2021 में 12 बसों से जिले में सिटी बस की सेवा की शुरुआत हुई थी। लेकिन बाद में 12 से बढ़कर 50 बसें की गयी, जो जिले में 12 रुटों पर अभी चल रही है। लेकिन अब जल्द ही लोगों को 150 नई सिटी बसों की सौगात मिलेगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url