16 दिसंबर 2024 का मौसम: दिल्ली से पंजाब तक ठंड का प्रकोप, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी
कल का मौसम: उत्तर भारत में सर्दी का कहर अपने चरम पर है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग मोटी जैकेट और ऊनी कपड़ों में खुद को ढककर ठंड का सामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 दिसंबर 2024 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
हरियाणा और बिहार में ठंड और शीतलहर का दोहरा प्रभाव
हरियाणा में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। अंबाला, चंडीगढ़, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। IMD ने इन स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में छपरा, कटिहार, बोधगया, सीवान, गोपालगंज और बेगूसराय जैसे जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी गई है। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली और यूपी में घने कोहरे का असर
दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। यहां 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी के कई इलाकों में घने कोहरे का असर रहेगा।
उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लखनऊ, गोरखपुर, बंदायू और आजमगढ़ जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अयोध्या और बलिया में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।
राजस्थान और मुंबई का हाल
राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। मुंबई में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुख्य शहरों का तापमान (IMD के अनुसार)
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
---|---|---|
भोपाल | 5°C | 24°C |
गुरुग्राम | 6°C | 22°C |
रांची | 9°C | 23°C |
लखनऊ | 8°C | 25°C |
कोलकाता | 15°C | 25°C |
बेंगलुरु | 18°C | 27°C |
दिल्ली | 5°C | 23°C |
जयपुर | 8°C | 24°C |
पटना | 13°C | 24°C |
मुंबई | 18°C | 33°C |
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर
उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
IMD के अनुसार, उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।