Book Ad



अजय सिंह चौटाला का सिरसा दौरा, व्यापारियों से की मुलाकात, जाना हालचाल

sirsa news


सिरसा: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शहर के हिसारिया बाजार और अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों और आमजन से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सुबह सबसे पहले भगवान परशुराम चौक स्थित योगेश शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनसे बातचीत की। इस अवसर पर उनके साथ जजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. राधेश्याम शर्मा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजीव शर्मा और मेहरचंद शर्मा मौजूद थे।

बाद में डॉ. चौटाला ने हिसारिया बाजार सहित अन्य बाजारों का दौरा किया। यहां उन्होंने डॉ. लखवंत सिंह, मनोज सोनी, रोशनलाल तलवाडिया, अजय फुटेला, बिट्टू रजलीवाल और पवन गर्ग सहित अन्य व्यापारियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

डॉ. चौटाला ने सभी व्यापारियों और आमजन को जजपा की नीतियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उनके इस दौरे को पार्टी द्वारा व्यापारियों और जनता से जुड़ने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url