Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक जारी किया अलर्ट, हो जाए सावधान
Haryana Weather Update: उत्तर भारत में लगातार ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। मध्य दिसंबर से पाला जमना शुरु हो गया है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से अब मैदानी इलाकों में हालात खराब होने लगे हैं।
हरियाणा में मौसम विभाग के कोल्ड वेव के अलर्ट के तीसरे दिन पारे में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 24 घंटे में पारे में 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। सीजन की यह सबसे अधिक गिरावट है। मौसम विभाग ने इन हालातों को देखते हुए 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
इन ज़िलों में कोल्ड वेब का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राज्य के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह के साथ सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, रोहतक में अलर्ट जारी किया गया है।
ये 3 जिले देश में सबसे ठंडे
राज्य में ठंड का हाल यह है कि देश के 11 जिलों में रात का औसत तापमान 5 डिग्री से नीच आ गया है। राजस्थान का सीकर 1.5 डिग्री से नीचे रहा। हरियाणा का हिसार तीसरे, भिवानी चौथे और करनाल आठवें स्थान पर रहा।
वहीं ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (AWS) पर हिसार का बालसमंद और सोनीपत के सरगथल में भी 1.5 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य के मुकाबले 7.5 डिग्री की गिरावट है। दिन में रोहतक सबसे ठंडा रहा, यहां का तापमान 19.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम में आए इस बदलाव से सुबह-शाम हल्की धुंध भी पड़ने लगी है
200 से नीचे आया AQI
इन दिनों प्रदेश में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं से प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है।
हरियाणा के बहादुरगढ़ का एक्यूआई 194 रहा। वहीं हिसार का भी 178, गुरुग्राम 166, चरखी दादरी का 164, पंचकूला का 155, कुरुक्षेत्र का 144, भिवानी का 143, कैथल का 143, जींद का 142 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। एक्यूआई के ये आंकड़े सुबह सात बजे के हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में ये बदलाव पहाड़ों में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्ब से संभव हुआ है।
इसके आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं।
हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।