Book Ad



कल का मौसम हरियाणा: चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश, अगले 48 घंटों में ठंडी हवाओं और तेज बारिश का अलर्ट

Kal Ka musam Haryana


कल का मौसम हरियाणा: सोमवार सुबह से चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत अगले 48 घंटों में ठंडी हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

तेज हवाएं और बिजली कड़कने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के उत्तरी इलाकों जैसे अंबाला, कालका, पंचकूला, कैथल, पानीपत, टोहाना, करनाल आदि जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। इसके अलावा, इन इलाकों में आने वाले 48 घंटों में ठंडी तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

बारिश से गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल ने बताया कि तेज हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

मंगलवार सुबह के समय बादल छाए रहेंगे, लेकिन शाम तक मौसम सामान्य हो सकता है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। हरियाणा और पंजाब के उत्तरी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

अगले दो दिनों तक बारिश और ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url