जींद-चंडीगढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू, समय और किराए दोनों की होगी बचत, देखें टाइमिंग
जींद: जींद से चंडीगढ़ सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के अपने प्रयासों के तहत जींद से चंडीगढ़ के लिए नेशनल हाईवे-152D के रास्ते सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों का सफर अधिक सुगम और सस्ता हो जाएगा।
सुबह-शाम की सुविधा
यह बस जींद से चंडीगढ़ के लिए सुबह 6:40 बजे रवाना होगी। यह सफीदों रोड से होते हुए जामनी पहुंचकर NH-152D पर प्रवेश करेगी और अंबाला होते हुए करीब 10:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह बस चंडीगढ़ से सुबह 10:35 बजे रवाना होगी और NH-152D के रास्ते जींद वापस आएगी।
कम समय, कम किराया
- समय:
- पुरानी रूट (वाया कैथल, पिहोवा, अंबाला): लगभग साढ़े 4 घंटे।
- नई रूट (NH-152D): केवल सवा 3 घंटे।
- किराया:
- पुरानी रूट: ₹250।
- नई रूट: ₹240।
यात्रियों को लाभ
जींद रोडवेज डिपो के अधिकारियों के अनुसार, नए रूट से यात्रियों को सफर में 1 घंटे 15 मिनट की बचत होगी, साथ ही प्रति व्यक्ति किराए में ₹10 की बचत होगी।
यात्री सुविधाओं में सुधार
हरियाणा परिवहन विभाग का यह कदम यात्रियों को अधिक तेज़, किफायती और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक अहम प्रयास है। नई बस सेवा से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने का एक बेहतर विकल्प भी मिलेगा।