Book Ad



Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega : यहां होगी बारिश बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें देशभर का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega


आज का मौसम: देशभर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलना शुरु हो गया है। खासकर उत्तर और मध्यभारत में ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अभी दिसंबर शुरु होने के बाद भी ठंड का एहसास कम ही देखने को मिल रहा है। 


उत्तर भारत का आज का मौसम


MD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) साफ रहने वाला है। सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रहेगी। वहीं यूपी में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किमी की रफ्तार से सतही हवाएं चलने के आसार हैं। 


पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल में अगले चार दिन मौसम साफ रहने वाला है। जिसके बाद बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 


वहीं मंगलवार को कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड में हल्की कमी आई है। आज अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल इस प्रकार है:


महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर


IMD Weather Forecast Today: चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी तबाही मचाई है। जिसके बाद अब महाराष्ट्र में भी फेंगल तूफान ने दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 


मौसम विभाग के अनसार अगले 24 घंटों में फेंगल तूफान के और तीव्र होने के आसार हैं। इस चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के सांगली, लातूर, सतारा, सोलापुर, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, वाशिम, धवाशिव, बीड, संभाजीनगर और हिंगोली में बारिश की संभावना है।


हिमाचल में 4 दिन बाद बदलेगा का मौसम


Snow Forecast: हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 


हिमाचल प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है। हालांकि इस दौरान मैदानी इलाकों के मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।


कश्मीर में इस दिन पड़ेगी बर्फ


कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। 


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 4 से 7 दिसंबर तक शुष्क मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। 8 दिसंबर की देर रात से 9 दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार है।


दिल्ली से अभी दूर है कड़ाके की ठंड


दिल्ली में अभी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पहले सप्ताह तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। 


आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाने के आसार हैं। हालांकि दिन में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।


पंजाब, हरियाणा, यूपी में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब, हरियाणा, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रह सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 


इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।


प्रमुख मौसमी घटनाएं

  • चक्रवाती तूफान फेंगल: महाराष्ट्र में तूफान का प्रभाव जारी है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव: अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
  • कश्मीर में ठंड: कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है।
  • दिल्ली में धुंध: दिल्ली में सुबह धुंध छाने की संभावना है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।
  • यूपी में हवाएं: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चलने की संभावना है।


विभिन्न राज्यों का मौसम

  • महाराष्ट्र: चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश।
  • हिमाचल प्रदेश: अगले चार दिनों तक साफ मौसम, फिर बारिश और बर्फबारी।
  • कश्मीर: कड़ाके की ठंड, कुछ दिनों में हल्की बारिश या बर्फबारी।
  • दिल्ली: सुबह धुंध, दिन में साफ मौसम।
  • यूपी: तेज हवाएं, शुष्क मौसम।


सावधानियां

  • महाराष्ट्र: तूफान के कारण बाढ़ और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
  • दिल्ली: धुंध के कारण दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधान रहें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url