Book Ad



Weather Update : अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, जानें कल का मौसम

Haryana Weather Update


Haryana Weather Update: उत्तर भारत में आधी जनवरी बीत जाने के बाद भी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा समेत उत्तर भारत में लगातार ठंड और कोहरे का कहर जारी है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम को लेकर कहा जा रहा है कि ठंड से फिलहाल रात नहीं मिलेगी।


हरियाणा में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 9 जिलों में कोल्ड डे की घोषणा की है। इनमें पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल जिले शामिल हैं। 


मौसम विभाग ने 12 से 14 जनवरी तक इन जिलों में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को धीरे-धीरे गाड़ी चलाने की हिदायत दी है।



आपको बता दें कि 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा के फतेहाबाद में सबसे कम तापमान 5.7 डिग्री रहा। रात के तापमान की बात करें तो 2.9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में रात के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है।


अगले हफ्ते का मौसम


मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 15 जनवरी तक प्रदेश में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है। इस कारण अब राज्य के ग्रामीण इलाकों में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच सकता है। 


पारा जमने से किसानों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस मौसम में किसानों को सुबह-शाम अपनी फसलों की देखभाल करनी चाहिए।


हरियाणा कब होगी बारिश?


एचएयू के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 15 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 13 से 14 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिम शीत लहर चलने की संभावना है। 


इससे प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है।


भीषण ठंड और शीतलहर के बीच हरियाणा के कई शहरों में AQI भी बढ़ गया है। रोहतक में 314 दर्ज किया गया, जबकि बल्लभगढ़ में 215, फरीदाबाद में 222, फतेहाबाद में 296 दर्ज किया गया, हालांकि, कई शहरों में स्थिति संतोषजनक रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url