Book Ad



Weather Alert: मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, खत्म हुआ भयंकर ठंड का दौर!

Weather Update


Weather Update: मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। हरियाणा में 56 दिनों से चला आ रहा बारिश का सूखा जल्द ही खत्म हो जाएगा। हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम 31 जनवरी से बदल रहा है। 


मौसम विभाग ने कहा कि 1 से 2 फरवरी के बीच राज्य में अच्छी बारिश के संकेत हैं। वहीं, इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है। यह बदलाव प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। इसका असर 31 जनवरी की रात से ही दिखना शुरू हो गया।


31 तारीख को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 1 दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जनवरी में भी बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। 


आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। 


मौसम विभाग ने कहा है कि 2011 के बाद यह पहली बार है कि जनवरी में बारिश नहीं हुई।


राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अब सर्दी का चरम बीत चुका है। लगभग सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिनों की स्थिति नहीं बनेगी। 


शनिवार को कई इलाकों में अच्छी धूप निकली। इससे दिन का तापमान करीब तीन डिग्री बढ़ गया। फतेहाबाद, अंबाला और करनाल जिलों को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। 


फ़रीदाबाद में पारा 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से सात डिग्री ज़्यादा है। रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम हिसार और महेंद्रगढ़ में 3.1 डिग्री रहा।


चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने बताया है कि अब पहले जैसी ठंड नहीं पड़ेगी। अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और दो-तीन अन्य जिलों में कोहरा छाने की संभावना रहेगी। 1 और 2 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url