Book Ad



हरियाणा में इस बार ठंड का सबसे ज्यादा कहर, 11 सालों का टूटा रिकॉर्ड, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Haryana


हिसार: हरियाणा में मौसम दिन-ब-दिन बदलता जा रहा है। स्थिति यह है कि पिछले नौ दिनों से सूरज नहीं निकला है। बुधवार को कई जिलों में सूरज के दर्शन हुए। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि अगले कई दिनों तक सूरज आंख मिचौली करता रहेगा।


मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी अंतर है। राज्य में 11 साल बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई है। जब लगातार मौसम ठंडा बना रहा है।


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में नमी है। 


11 जनवरी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। इसके चलते सुबह कोहरा रहेगा, दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही रात में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। 


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ऐसा तापमान करीब 11 साल पहले हुआ था। दो-तीन दिन तक प्रदेश में धूप नहीं निकली लेकिन उसके बाद मौसम ठीक हो गया। 


लेकिन इस बार बादल छाने के कारण कोहरा आना बंद हो गया। लेकिन भयंकर ठंड और बादलवायी के चलते सूरज के करीब 9 दिन तक दर्शन नहीं हुए।


राज्य के 10 जिलों में ठंडा दिन रहा


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में कोल्ड डे के साथ घने कोहरे की संभावना जताई है।


मंगलवार को अंबाला में न्यूनतम पारा 6.2 और अधिकतम 10.4 डिग्री, भिवानी में 7.2 और अधिकतम 10.7 डिग्री, गुरुग्राम में 9 और 13.8 डिग्री, हिसार में 9.2 और 12 डिग्री, करनाल में 7.2 और 10.6 डिग्री, नारनौल में 6 और 14.2 डिग्री, रोहतक में 8.8 और 12.2 डिग्री, सिरसा में 9.6 और 12.6 डिग्री रहा तापमान दर्ज किया गया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url