Book Ad



Haryana Weather Alert: हरियाणा के इस गांव का तापमान 0°C के पास पहुंचा, मनाली से भी नीचे गिरा पारा, रेड अलर्ट जारी

Weather Alert



Haryana Weather Alert: हरियाणा में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हिसार, सिरसा समेत हरियाणा के कई जिले शीत लहर का प्रकोप झेल रहे है। 


हिसार के बालसमंद गांव में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सुबह और शाम को फिर घना कोहरा छाया हुआ है।



अंबाला में रेड अलर्ट


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में घने कोहरे और शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर तक का रेड अलर्ट जारी किया है।


हालांकि, दिन में धूप निकलने से राहत मिली है क्योंकि हिसार के बालसमंद गांव में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो कि हिमाचल प्रदेश के मनाली से भी अधिक ठंडा था, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


भारतीय मौसम विभाग ने अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और पलवल में घने कोहरे और शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर तक का रेड अलर्ट जारी किया है और राज्य के अन्य जिलों में कल घने से बहुत घने कोहरे और शीत लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि शीत लहर और कोहरा 16 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।


महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 1°C, नारनौल में 2.2°C, हिसार में 2.6°C, फतेहाबाद में 3.2°C, सिरसा में 3.3°C और झज्जर में 3.1°C रहा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url