Book Ad



कल का मौसम, हरियाणा में 8 जनवरी से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने ओलो का भी जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Alert


Haryana Weather Alert: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। 


मौसम विभाग ने हरियाणा के 21 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा के पांच जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर तक पहुंच गई।


कल का मौसम


मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 8 जनवरी से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब में दबाव का क्षेत्र बन सकता है। 


इससे अरब सागर में भी नमी आने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में ज्यादा दिखाई देगा।


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बूंदाबांदी के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। फिलहाल 8 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन 8 जनवरी की रात को मौसम में बदलाव होगा जिससे बारिश की संभावना है।


उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ चलने की संभावना


मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश के अलर्ट के साथ-साथ धीमी उत्तर पश्चिमी शीत लहर की भी संभावना जताई है। जिसके चलते हरियाणा में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जबकि रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।


हरियाणा में और बढ़ेगी ठंड


पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 11 जनवरी से राज्य के उत्तर में शीतलहर चलने से लोगों को फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 


शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गयी, जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url