Book Ad



हरियाणा के जींद से कांग्रेस ने शुरु किया ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान, भूपेंद्र हुड्डा ने किया लोगों से संवाद

Congress Started Ghar Ghar


Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए कमर कस ली है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को जींद से हरियाणा कांग्रेस के नए अभियान की शुरुआत कर दी है। 


दरअसल हरियाणा कांग्रेस ने  "घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस" अभियान की शुरुआत की है। ये अभियान लोगों के घर-घर जाकर संवाद करेगा।


सोमवार को इस अभियान की शुरु भारी भीड़ के साथ भूपेंद्र हुड्डा ने जींद से की। इस दौरान लोगों का भारी हजूम देखा गया। 


अभियान की शुरु करते हुए हुड्डा टाउन हॉल से पालिका बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस की नीतियां के बारे में लोगों से संवाद किया।


साथ ही हुड्डा ने लोगों से उनकी समस्या सुनी और कहां कि सरकार आने पर वो लोगों के हर मसले हल करेंगे।


हरियाणा में इस शुरुआत से कांग्रेस अब लोगों के घर-घर तक पहुंचना चाहती है। 


आपको बता दें कि इस साल पहले लोकसभा चुनाव होने और उसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में भूपेंद्र हुड्डा बार बार कहते रहे है कि ये उनका आखिर चुनाव होगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url