Book Ad



Haryana Weather Update Live: हरियाणा में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश और ओले गिरने बढ़ी ठंड

Haryana Weather Update Live


Haryana Weather Update Live: हरियाणा और पंजाब का मौसम आज: गुरुवार को हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ और हरियाणा के कैथल और इंद्री में ओले भी गिरे।


हरियाणा के 11 शहरों में कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। वहीं, बारिश की वजह से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है।


हरियाणा-पंजाब में येलो अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को 12 शहरों में घने कोहरे की आशंका जताई है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


हरियाणा मौसम विभाग ने गुरुग्राम, मेवात, पलवल, पंचकुला, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल और हिसार में कोहरे की चेतावनी जारी की है। 


वहीं, पंजाब में बारिश के कारण तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।


मौसम विभाग ने अब शुक्रवार के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। आज पंजाब के कई हिस्सों में स्मॉग देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url