Book Ad



Weather Update : उत्तर भारत में अगले 10 दिनों में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में शुरु हुई बर्फबारी, देखें मौसम का हाल

Haryana Weather Update


Naya Haryana Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में मौसम इन दिनों 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है। गुरुवार (2 नवंबर) को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 392 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में था। इस बीच राजधानी में ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार (2 नवंबर) को राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और 16 डिग्री दर्ज किया गया।


हालांकि, आने वाले दिनों में राजधानी के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंड बढ़ती रहेगी।


अगले 10 दिनों का मौसम


इतना ही नहीं 8 नवंबर तक राजधानी में सुबह के समय कोहरा भी दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के मुताबिक, 8 नवंबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार (3 नवंबर) को राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आएगी। यानी गुरुवार (2 नवंबर) को अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, 3 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।


दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी 'बहुत खराब' श्रेणी में


इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी 'बेहद खराब' श्रेणी में है। गुरुवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 392 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में था। इतना ही नहीं, इसके चलते दिल्ली में दिनभर कोहरा छाया रहा। 


आनंद विहार, बवाना, मुंडका और पंजाबी बाग के वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी के लिए कम बारिश को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में राजधानी का औसत AQI 210 दर्ज किया गया था।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url