Book Ad



Nuh Breaking News : नूंह में कुआं पूजन के दौरान महिलाओं पर पथराव, 9 महिलाएं घायल

Nuh Breaking News


Naya Haryana News :हरियाणा के नूंह में गुरुवार देर शाम कुआं पूजन कर लौट रही महिलाओं पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया गया। 


आरोप है कि शहर की बड़ी मस्जिद-मदरसे से कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। इस पथराव में 9 महिलाएं घायल बताईं जा रही है। 


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और शहर के लोग मौके पर पहुंच गये। इसके बाद तनाव पैदा हो गया।


मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिवार और शहर के कुछ लोगों ने इस घटना का विरोध किया।


इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर धरना दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


शहर थाना प्रभारी ओमबीर और मस्जिद के मुफ्ती जाहिद ने लोगों को समझाया, लेकिन कुछ लोग नहीं समझे।


एसपी ने खुद मोर्चा संभाला


इसके बाद एसडीएम अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख एसपी नरेंद्र बिजारनिया खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाथ में डंडा लेकर मोर्चा संभाला। 


इसके बाद पुलिस ने जुटी भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी ने साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।


कुआं पूजन के लिए महिलाएं गा रही गीत


जानकारी के मुताबिक, नूंह शहर के वार्ड नंबर 10 निवासी दीपू ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था। गुरुवार को करीब 100 महिलाएं हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कुआं पूजन करने के लिए कैलाश मंदिर जा रही थीं। महिलाओं के मुताबिक, जाते वक्त किसी ने उन पर एक-दो पत्थर फेंके।


वापस आते समय फिर पत्थर फेंके

महिलाएं उन्हें नजरअंदाज कर कुआं पूजन करने चली गईं, लेकिन लौटते वक्त शहर के बड़े मदरसे से कुछ शरारती तत्वों ने उन पर फिर से पथराव कर दिया। जिसमें कई महिलाओं को चोट आयी। देर रात तक अस्पताल में 9 महिलाओं की एमएलसी हुई।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url