Book Ad



Haryana News : सिरसा के गांव बिज्जुवाली में जमीनी विवाद में खूनी झड़प, 2 महिलाओं समेत तीन लोग घायल, 6 पर केस दर्ज

Haryana News


Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बिज्जूवाली में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गये। 


घायलों को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, सुभाष चंद्र रामगढ़ रोड स्थित ढाणी में अपने खेत में रहता है। उसके खेत से होकर नहर के पानी का सरकारी चैनल गुजर रहा है। इससे चार किसानों के खेतों को पानी मिलता है। खाल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है और कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।


बताया गया है कि खाल हस्तांतरण में सुभाष को जमीन देने की भी बात हुई थी। जिस पर दूसरे पक्ष ने खाल के बदले 17 मरला जमीन सुभाष चंद्र को खेती के लिए दे दी थी। 


वहीं, सुभाष चंद्र ने कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट ने फैसला सुभाष चंद्रा के पक्ष में सुनाया। जिस पर दूसरे पक्ष ने सुभाष चंद्र को दी गई 17 मरला जमीन वापस करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया।


विवाद इतना गहरा हो गया कि गुस्से में आकर सुभाष, रामस्वरूप, अनिल, मंजू रानी, द्रौपदी, संदीप ने सुभाष चंद्र, तुलसी देवी और मोनिका पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। 


सुभाष चंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इन लोगों ने तुलसी देवी और मोनिका को भी चोट पहुंचायी।


पुलिस जांच अधिकारी सुखदेव ने सिरसा सिविल अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए और भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 323, 324, 452, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url