Book Ad



जहरीली शराब कांड का सैनी ने कांग्रेस ठहराया जिम्मेदार, कहा- कांग्रेस के नेता नशे के अंदर संलिप्त

Haryana BJP


Haryana News : हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सैनी करनाल में अभिनंदन समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के अंदर बहुत ही बड़ा अभियान छेड़ रखा है। नशे को लेकर साइक्लोथॉन यात्रा निकाली गई और प्रदेश के हर जिले को टच किया।


उन्होंने कहा कि करनाल में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम भी किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है, लेकिन कांग्रेस के नेता नशे के अंदर संलिप्त हैं। जब ये सत्ता के अंदर होते हैं, तब वह दिखाई नहीं देते, क्योंकि नशा इंटरनल तरीके से फैलता है, लेकिन विपक्ष में बैठने के बावजूद भी नशे को बढ़ाने का काम करते हैं।


अभी जो हिस्सा सामने आया है, उस पर कार्रवाई की जा रही है, जो भी उसके अंदर व्यक्ति शामिल है या फिर कोई अन्य व्यक्ति शामिल है, आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।


कांग्रेस की गुटबाजी सबके सामने, दलित विरोधी है कांग्रेस


कांग्रेस की गुटबाजी को नायब सैनी ने बहुत ही भयानक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक मंच पर इकट्ठा नहीं बैठ सकते। कोई संगठन नाम की चीज नहीं है। यदि कोई व्यक्ति कांग्रेस में आगे बढ़ाने की कोशिश करता है तो उसे अपमानित करके निकाल दिया जाता है। अशोक तंवर प्रदेश अध्यक्ष थे और दलित नेता थे, उनके साथ कांग्रेस ने क्या किया।


ऐसे ही कुमारी शैलजा के साथ कांग्रेस ने किया, कांग्रेस दलित विरोधी है। कांग्रेस आपसी द्वेष की सरकार शिकार हो चुकी है। जब कांग्रेस अपने संगठन को ही मजबूत नहीं कर सकती तो प्रदेश को कैसे मजबूत कर पाएगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url