Book Ad



Haryana News : आरोपी को पकड़ने गई हरियाणा पुलिस की बिहार में जमकर पिटाई

Bihar Police


नया हरियाणा, पटना: बिहार की राजधानी पटना में धांधली के आरोपी को गिरफ्तार करने एसके पुरी के उत्तरी आनंदपुरी पहुंची हरियाणा पुलिस की पांच सदस्यीय टीम को स्थानीय लोगों ने अपहरणकर्ता समझ लिया और उनकी गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। टीम के एक पुलिस पदाधिकारी को पकड़कर पीटा गया। जबकि चार पुलिसकर्मी आरोपी को गिरफ्तार कर वहां से चले गए।


डायल 112 पर सूचना के बाद लोगों में अफवाह फैल गई


किसी ने 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी कि युवक का अपहरण कर लिया गया है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र और एसके पुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि पकड़ा गया शख्स अपहरणकर्ता नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस का अधिकारी है।


घायल पुलिस पदाधिकारी को थाने लाया गया। कुछ देर बाद हरियाणा पुलिस के अन्य चार पुलिसकर्मी भी आरोपी सुनील कुमार को लेकर एसके पुरी थाने पहुंचे। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में अपहरण की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि हरियाणा पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी। इस बारे में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी।


हरियाणा पुलिस सेना बहाली में हुई धांधली की जांच करने पहुंची थी


सेना बहाली में धांधली को लेकर नवंबर 2022 में हरियाणा के चरखी दादरी साइबर थाने में केस दर्ज किया गया था। मिलिट्री इंटेलिजेंस और हरियाणा पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी सुनील कुमार पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भी मामला दर्ज है। उसकी लोकेशन मिलने के बाद हरियाणा पुलिस के तीन हेड कांस्टेबल, एक पीएसआई (प्रशिक्षु इंस्पेक्टर) और एक ड्राइवर दो गाड़ियों से शुक्रवार की सुबह पटना पहुंचे। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गयी।


परिवार को लगा कि किसी ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया


दोपहर में रेकी की और देर शाम सुनील को उसके घर के पास से उठा लिया। आरोपी के परिजनों और स्थानीय लोगों को लगा कि उसका अपहरण कर लिया गया है। इस दौरान पीएसआई विशाल ने लोगों को पकड़ लिया था। मारपीट में वह घायल हो गये।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url