Book Ad



Haryana Politics News: इनेलो ने जारी की पार्टी की नवनियुक्त कार्यकर्ताओं की सूची, देखिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी?


Haryana Politics News


Haryana Politics News : 

इनेलो पार्टी ने शुक्रवार को नवनियुक्त संयोजकों की सूची जारी की


अर्जुन सिंह चौटाला को इनेलो की राज्य छात्र विंग आईएसओ का फिर से प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है

हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान बलवान सिंह दोदवा को कर्मचारी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया


चंडीगढ़: इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों के राज्य संयोजकों की नियुक्तियां की। 

शुक्रवार को इनेलो पार्टी ने नवनियुक्त संयोजकों की सूची जारी की।



प्रकोष्ठों के राज्य संयोजकों की सूची जारी करते हुए इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो द्वारा पार्टी के प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां करने से विभिन्न प्रकोष्ठों के अंतर्गत आने वाले वर्गों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा इनेलो पार्टी से जोडऩे में मदद मिलेगी और इसका असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।


उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों के राज्य संयोजकों की सूची जारी करते हुए कहा कि श्रीमती सुमित्रा देवी को महिला प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, वेद सिंह मुंडे को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, जींद निवासी जयपाल पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, ओम प्रकाश गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, कैथल निवासी उदयवीर राणा को युवा प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान बलवान सिंह दोदवा को कर्मचारी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक।



फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, पंचकूला निवासी सेवानिवृत एचसीएस देवेंद्र कौशिक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, शंकरलाल ओड को टपरीवास प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, सिरसा निवासी डॉ. राजकुमार डुमड़ा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक, सूबे सिंह को खेल प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है वहीं अर्जुन सिंह चौटाला को इनेलो की छात्र विंग आईएसओ का फिर से प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url