गन्ना किसानों के लिए सीएम खट्टर का बड़ा ऐलान, 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया दाम, 2024 में 400 रुपये करने का ऐलान

Naya Haryana News : हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में गन्ने की अगेती फसल का रेट बढ़ाने का ऐलान किया है। Haryana: हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में फिर एक बार बड़ी ...

Sugarcane Rate Hike


Naya Haryana News : हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में गन्ने की अगेती फसल का रेट बढ़ाने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि अब राज्य के गन्ना किसानों के लिए प्रति क्विंटल गन्ने की दर 14 रुपये बढ़ाकर 372 रुपये से 386 रुपये कर दी गई है। 

सीएम ने यह ऐलान 2024 की गन्ना फसल की दर के लिए भी की है।सीएम ने कहा कि अगले साल गन्ने की फसल का रेट 386 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया जाएगा। 

अब हरियाणा में गन्ने का रेट पंजाब से 6 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा हो गया है। फिलहाल पंजाब में गन्ने का रेट 380 रुपये प्रति क्विंटल है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 


इस कदम से गन्ना किसानों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने और हरियाणा के कृषि क्षेत्र की समृद्धि में योगदान की उम्मीद है।

कृषि मंत्री ने दिये थे संकेत

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हाल ही में घोषणा की थी कि हरियाणा में गन्ने की बढ़ी हुई दरों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि इस बार हरियाणा अपना ट्रैक बरकरार रखेगा। 

पंजाब की तुलना में हरियाणा में गन्ने की कीमत अधिक रखी जाएगी। उन्होंने कहा था कि सीएम जल्द ही गन्ने के बढ़े हुए रेट की घोषणा करेंगे।

गन्ना किसानों को 2819 करोड़ रुपये का भुगतान

हरियाणा सरकार ने पेराई सत्र 2022-23 के दौरान गन्ना किसानों को 2819 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 


कृषि मंत्री ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र 2021-22 के दौरान विभिन्न चीनी मिलों द्वारा 754.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई और चीनी रिकवरी 9.47 प्रतिशत रही। 

वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार गन्ने की पेराई और रिकवरी में बढ़ोतरी हुई है। गन्ना पेराई सत्र 2022-23 में विभिन्न चीनी मिलों द्वारा 770.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई और चीनी रिकवरी 9.70 प्रतिशत रही। 


जबकि वर्ष 2023-24 में कुल 962 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन होने का अनुमान है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment